कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।



अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में विज्ञान और मनोविज्ञान का हवाला देते हुए कहा कि किशोरावस्था के अनुभव और आदतें व्यक्ति के सोचने, बोलने और व्यवहार करने के तरीके पर असर डालती हैं। अपने बयान में उन्होंने यह भी दावा किया कि शुरुआती जीवन के संस्कार और परिस्थितियाँ सार्वजनिक जीवन में भी किसी व्यक्ति की भाषा और शैली में दिखाई दे सकती हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री की…




मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, नौकरियों की स्थिति और आरक्षण नीति को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों से युवा वर्ग का भविष्य प्रभावित हो रहा…

लखनऊ। देशभर में मई महीने के दौरान जीएसटी संग्रह में गिरावट दर्ज की गई, जहां राष्ट्रीय स्तर पर कुल संग्रह में लगभग 3 प्रतिशत की कमी देखी गई। इसके विपरीत उत्तर प्रदेश ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए बड़े राज्यों की सूची में सबसे तेज वृद्धि दर्ज कर सबको पीछे छोड़ दिया। यूपी का GST संग्रह बढ़कर 8,728 करोड़ रुपये मई 2026 में उत्तर प्रदेश का कुल जीएसटी संग्रह (SGST + CGST + IGST) बढ़कर 8,728 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब 13 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान जहां कई प्रमुख…

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था में किए गए संशोधन को लेकर राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। एक तरफ राबड़ी देवी अपने सरकारी आवास (10 सर्कुलर रोड) को खाली करने के मुद्दे पर सरकार से असहमति जता रही हैं, वहीं शनिवार को उन्होंने अचानक अपने आवास पर तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया। आवास के बाहर नहीं दिखी सुरक्षा, बढ़ी चर्चा शनिवार सुबह 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास के बाहर सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थि…


हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में शुक्रवार देर रात एक अमेजन डिलीवरी स्टोर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में स्टोर के भीतर मौजूद दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना के समय स्टोर का शटर बाहर से बंद था और दोनों कर्मचारी अंदर ही सो रहे थे। आग लगने के बाद उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख घटना की सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी…