कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मुजफ्फरनगर। जिले में ईद-उल-जुहा की नमाज पूरे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। सभी ईदगाहों और नमाज स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। नमाज के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न ईदगाहों पर मौजूद रहे और व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे। सुरक्षा व्…

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को श्रीगंगानगर देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जबकि रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। चूरू, बीकानेर, पिलानी और भीलवाड़ा जैसे जिलों में भी तापमान 45 डिग्री के पार रहा। वहीं कोटा, फलोदी और हनुमानगढ़ में रात…

देहरादून। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आज पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। त्याग और कुर्बानी के इस पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। बुधवार को बाजारों में दिनभर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा, जहां लोग बकरों की खरीद से लेकर कपड़े, सेवइयां और इत्र तक की खरीदारी में जुटे रहे। शहर के पलटन बाजार, धामावाला और चकराता रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में देर रात तक रौनक बनी रही। वहीं, आज सुबह से विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की जा रही है। मुख…



जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अवकाशकालीन न्यायाधीश देवनारायण मिश्रा की अदालत ने भोपाल की सत्र अदालत द्वारा 15 मई 2026 को दिए गए जमानत आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले में लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए अग्रिम जमानत जारी रखना उचित नहीं है। इसके साथ ही दहेज प्रताड़ना और अन्य आरोपों से संबंधित याचिकाओं को स्वीकार कर लिया गया। प…


