कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

बिहार। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव अखाड़ाघाट पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी के किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है। नदी किनारे मिला युवक का शव गुरुवार शाम स्थानीय लोगों ने बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक युवक का शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस क…

मुजफ्फरनगर: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के कथित स्लीपर सेल नेटवर्क से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने मुजफ्फरनगर से गगनदीप उर्फ गुरी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामला चर्चा में आ गया है और गांव में हलचल का माहौल है। गगनदीप मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र के शाहपुर मजरे खादर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है। परिवार ने बताया—हमें जानकारी नहीं आरोपी के भाई लाढ़ी सिंह ने कहा कि उन्हें गगनदीप की गि…


राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दोरीमल जंगल क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तेज हो गई। इलाके में लगातार भारी गोलीबारी की सूचना है और स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन ‘शेरवाली’ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया है और अतिरिक्त जवानों को मौके पर भेजा गया है ताकि ऑपरेशन को निर्णायक बनाया जा सके। घने जंगल और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षाबलों…




मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के पास कुर्बानी को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मौके पर बढ़ी भीड़, माहौल हुआ तनावपूर्ण जानकारी के अनुसार, धार्मिक स्थल के आसपास कुर्बानी को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग एकत्र हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके…
