कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कोठी खिदमतपुर के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे रामायण पाठ के दौरान तेज रफ्तार बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। वाहन ने कई लोगों को रौंदते हुए मंदिर की संरचना से टकरा गया। इस हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलव…


दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक फूड आउटलेट पर हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। यहां एक युवक को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान साहिल के रूप में हुई है। घटना करीब रात 8:30 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, साहिल उस समय अपनी महिला मित्र के साथ फूड पॉइंट पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान पास की टेबल पर बैठे तीन युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। बहस धीरे-धीरे बढ़ती गई और स्थिति इतनी बिगड़ गई…





हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में मंगलवार को जोरदार मतदान देखने को मिला। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। गांव की सरकार चुनने के इस लोकतांत्रिक पर्व में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह नजर आया। बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़ाया लोकतंत्र का मान इस चुनाव की खास बात यह रही कि 100 वर्ष से अधिक आयु के कई बुजुर्गों ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और युवाओं को प्रेरित किया। बिलासपुर जिले के घुमारवीं विकास खंड क…

उत्तराखंड: राज्य सरकार ने बाल्य देखभाल अवकाश (Child Care Leave - CCL) से जुड़े नियमों में अहम संशोधन किया है। नए प्रावधानों के तहत अब महिला सरकारी कर्मचारियों और एकल अभिभावकों को एक बार में न्यूनतम 5 दिन से कम और अधिकतम 120 दिन से ज्यादा का अवकाश नहीं दिया जाएगा। स्वीकृति प्रक्रिया में बदलाव संशोधित आदेश के अनुसार अब इस अवकाश को मंजूरी देने का अधिकार नियुक्ति प्राधिकारी से हटाकर सक्षम प्राधिकारी को सौंप दिया गया है। यह वही अधिकारी होंगे जो सामान्य रूप से अर्जित अवकाश (Earned Leave) को स्वीकृत…

दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र में स्थित डीआरडीओ के अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक महिला वैज्ञानिक के घर से लाखों रुपये के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, डीआरडीओ में कार्यरत वैज्ञानिक 15 मई को अपने परिवार से मिलने चंडीगढ़ गई थीं। इसी दौरान उनके घर में चोरी की घटना हुई। जब वह 23 मई को वापस लौटीं, तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। चोरी गए सामान में सोने-चां…

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को बारामूला से सांसद शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद को आतंक फंडिंग मामले में राहत देते हुए 25 जून से 30 जून तक अंतरिम जमानत मंजूर की है। अदालत ने यह अनुमति उन्हें अपने पिता के निधन के बाद होने वाली 40वें दिन की धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए दी है। अदालत का निर्देश और शर्तें न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति मधु जैन की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि 18 मई को मिली अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद राशिद को 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा। इसके साथ…

