कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मध्य प्रदेश। पन्ना जिले के अजयगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में मंगलवार को कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में चल रहे इस कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले लगभग 10 दिनों से सात मजदूर कुएं की खुदाई में लगे हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दो मजदूर पानी पीने के लिए बाहर आए थे, तभी अचानक कुएं की दीवारें भरभराकर गिर गईं और भीतर काम कर रहे मजदूर म…


मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच एक और मुठभेड़ देखने को मिली। बुढाना कोतवाली क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान शाहनवाज पुत्र तरीकत निवासी सरूरपुर, जनपद मेरठ के रूप में हुई…

रायकोट। नगर काउंसिल चुनाव के दौरान रायकोट में मतदान की शुरुआत हिंसा के साथ हुई। वार्ड नंबर चार से कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा पर मतदान केंद्र के पास तड़के जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर आम आदमी पार्टी से जुड़े समर्थक थे। घायल जग्गा को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक बड़े निजी अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आगे पीजीआई चंडीगढ़ भेजे जाने की तैयारी की ज…


नई दिल्ली। पश्चिम विहार थाना क्षेत्र के पीरागढ़ी गांव में 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड विजेंद्र की हत्या के मामले का दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात के बाद खुद को बचाने के लिए पूरी कोशिश की थी। पहचान छिपाने के लिए एसयूवी की नंबर प्लेट हटा दी गई थी और टोल से बचने के लिए फास्टैग भी निकाल दिया गया था। शुरुआती तौर पर घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की…