कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


फतेहगढ़ साहिब के खन्ना स्थित मशहूर ‘प्रेम वैष्णो ढाबा’ पर हुई फायरिंग और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में कथित साजिशकर्ता के तौर पर नामजद ऑस्ट्रेलिया में रह रहे शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। गांव से हुई गिरफ्तारी खन्ना पुलिस की टीम ने शगनप्रीत के पिता सौदागर सिंह और माता दलजीत कौर को उनके पैतृक गांव चढ़ी (जिला फतेहगढ़ साहिब) से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार दोनों से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। गैंगस्टर नेटवर्क…

पटना में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की। राज्यपाल सचिवालय में बदलाव जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल के सचिव रहे गोपाल मीणा को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें भारत सरकार के वाणिज्य कर विभाग के अंतर्गत नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का विकास आयुक्त नियुक्त किया गया…






मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कंपनी बाग (कमला नेहरू वाटिका) तक पहुंचने वाला पुराना रास्ता एक बार फिर विवाद के केंद्र में आ गया है। जाट कॉलोनी और सुमन विहार क्षेत्र के निवासियों ने इस मार्ग को दोबारा खोले जाने की मांग को लेकर वाटिका परिसर में बैठक की और जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाट कॉलोनी-सर्कुलर रोड से कंपनी बाग की ओर जाने वाला पारंपरिक रास्ता, जिसे पहले रजवाहा रोड के नाम से जाना जाता था, कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है। आरोप है कि लगभग 60…

भोपाल के चर्चित त्विषा मृत्यु प्रकरण में जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कई अहम घटनाक्रम सामने आए। मामले में समर्थ सिंह की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका उनके अधिवक्ता द्वारा वापस लेने का अनुरोध किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया। नए सिरे से पोस्टमार्टम कराने का आदेश सुनवाई के दौरान त्विषा पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पक्ष रखा। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुनः पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिस पर क…