विशाखापट्टनम HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, धमाकों के बाद फैला धुएं का गुबार

HIGHLIGHTS
- आग लगने के बाद आसपास के इलाकों में घना धुआं फैल गया।
- पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची ने घटना की पुष्टि की।
- आग रिफाइनरी के सल्फर पिच टैंक में लगी है।
विशाखापट्टनम। विशाखापट्टनम स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में अचानक धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद भीषण आग लग गई। आग के चलते आसपास के क्षेत्रों में घना धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग सल्फर पिच टैंक में लगी है।
रिफाइनरी को खतरा नहीं
विशाखापट्टनम के पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग केवल टैंक तक सीमित है। इससे रिफाइनरी के अन्य हिस्सों को कोई खतरा नहीं है।
आग पर काबू पाने के लिए एचपीसीएल की दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन टीमें मौके पर जुटी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, धुएं को खतरनाक नहीं माना जा रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग बुझाने का अभियान जारी है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.