कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि केवल चयन समिति की संस्तुति के आधार पर किसी अभ्यर्थी को नियुक्ति का अधिकार नहीं मिल जाता। अदालत ने यह भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है, अन्यथा चयन को रद्द किया जा सकता है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकल पीठ ने बिजनौर निवासी शिक्षक भूपाल सिंह की याचिका को खारिज करते हुए दी। क्या है मामला मामला प्रधानाध्यापक पद की भर्ती से जुड़ा है। इसके लिए 15 जुलाई 2016 को विज्ञापन जारी किया गया था…

नई दिल्ली। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। लावरोव इन दिनों ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। वैश्विक हालात पर हुई अहम चर्चा बैठक में विशेष रूप से यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का पारंपरिक रुख दोहराते हुए कहा कि…



देवबंद (उत्तर प्रदेश)। लालवाला गांव से जुड़े प्रकरण को लेकर भीम आर्मी द्वारा 14 मई को प्रस्तावित आंदोलन की चेतावनी के बाद गुरुवार को प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। प्रमुख स्थानों पर कड़ी सुरक्षा देहरादून मार्ग स्थित रविदास छात्रावास के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी। इसके अलावा घंटाघर, अदालत मार्ग, हसनपुर चुंगी, नवाबगंज और विश्वकर्मा…

मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर गुरुवार को सेक्टर-2 की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हवन-पूजन किया। महिलाओं ने कहा कि यह अनुष्ठान सरकार और आवास विकास विभाग के अधिकारियों की “बुद्धि-शुद्धि” के लिए किया गया है, ताकि वे मामले में उचित और संवेदनशील निर्णय ले सकें। कार्रवाई की आशंका से लोगों में चिंता स्थानीय महिलाओं का कहना है कि हालांकि प्रशासन की ओर से समय-समय पर आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अभी भी कॉलोनी में बने मकानों पर कार्रवाई की आशंका बनी हुई है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में लगा…

बरेली। जिले में बुधवार को आई तेज आंधी ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। भमोरा क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां टिनशेड के साथ एक व्यक्ति करीब 50 फीट तक हवा में उठ गया और फिर नीचे खेत में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस ने भी पुष्टि की है। टिनशेड के साथ हवा में उड़े नन्हे अंसारी भमोरा थाना क्षेत्र के बबियाना गांव निवासी नन्हे अंसारी ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि वह…


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल का बयान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए बेहद शर्मनाक है। उन्होंने लिखा कि देश ने निर्भया जैसी घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया है, जो चिंताजनक है। मनीष सिसोदिया ने साधा…

मुजफ्फरनगर। जिले में सिंचाई को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक किसान की उसके ही चचेरे भाई ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया है। खेत में पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद घटना ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सम्भलहैड़ा की है। जानकारी के अनुसार 10 मई को लोकेश पुत्र निर्मल सिंह और उसके चचेरे भाई चरण सिंह पुत्र रघुवीर के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झग…

लखनऊ। राजधानी के बैकुंठधाम में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। परिजनों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम क्रिया की गई।मुखाग्नि प्रतीक यादव के ससुर और अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने दी। इस दौरान यादव परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी शामिल थे।अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। शिवपाल सिंह यादव ने परिवार की…
