कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

झालावाड़ में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झालरापाटन में केंद्र सरकार का पुतला जलाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कथित लाठीचार्ज को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए छात्रों के अधिकारों की रक्षा की बात कही।

राजौरी में LoC के पास ड्यूटी के दौरान पत्थर गिरने से गिद्दड़बाहा के राइफलमैन सुखप्रीत सिंह शहीद हुए। हादसा तेज बारिश और लैंडस्लाइड के दौरान हुआ, तीन अन्य जवान भी घायल हुए लेकिन सुरक्षित हैं। नवंबर में होने वाली थी सुखप्रीत सिंह की शादी, गांव बुट्टर बखुआ में शोक का माहौल है।

भटोली औद्योगिक क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति पर पत्नी की बेलन से पीटकर हत्या का आरोप। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुरेंद्र बेदिया को गिरफ्तार किया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर घटना से जुड़े सभी CCTV फुटेज और दृश्य सामग्री सुरक्षित रखने का आदेश दिया। अदालत ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा। सोनम वांगचुक अनशन मामले में पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और SIT गठन की मांग की गई है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं से नौकरी लेने के बजाय रोजगार देने वाला बनने की अपील की। उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता को भविष्य के लिए जरूरी बताया। दीक्षांत समारोह में शिक्षा को रोजगार और उद्योग से जोड़ने पर जोर दिया गया।


पथरी के पथरेश्वर मंदिर में दो साधुओं की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, मंदिर की गद्दी पर कब्जे की साजिश और ब्लैकमेलिंग हत्या की मुख्य वजह बनी। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर की चपेट में यात्री टेंपो आ गया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। लगातार बारिश के चलते हाईवे पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की।

सीजेपी के संसद मार्च के दौरान सादे कपड़ों में लाठीचार्ज के वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने निर्देश जारी किए। जंतर-मंतर पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को अब केवल यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने को कहा गया है। सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर उठे सवालों पर दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया।

हिमाचल हाईकोर्ट ने 900 असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर लगी अंतरिम रोक को फिलहाल बरकरार रखा। कोर्ट ने सरकार के हलफनामे पर नाराजगी जताते हुए दोबारा विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए। अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी, तब तक नियुक्ति पत्र जारी करने और जॉइनिंग पर रोक जारी रहेगी।

गंगा एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 354 के पास करीब 60 मीटर हिस्सा धंसा, मरम्मत शुरू। बारिश के कारण आई समस्या के बाद गिट्टी भरने का काम पूरा, डामरीकरण बाकी। एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ, तकनीकी टीम ने जांच शुरू की।

ओमप्रकाश राजभर ने नीट छात्रों की मांगों को जायज बताया, लेकिन विपक्ष के आंदोलन को राजनीति करार दिया। राजभर ने पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था पर सरकार की कार्रवाई का दावा किया। मंत्री ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

जबलपुर के छह लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में जांच में देरी पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई। कोर्ट ने पुलिस, बैंक और जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की कमी पर चिंता जताते हुए RBI से सुरक्षा उपायों की जानकारी मांगी। हाईकोर्ट ने साइबर फ्रॉड की जांच के लिए केंद्रीकृत, तकनीक आधारित और समयबद्ध प्रोटोकॉल तैयार करने की जरूरत बताई।

भोजशाला नमाज स्थल विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई को मंजूरी दी। मुस्लिम पक्ष ने वैकल्पिक नमाज स्थल की दूरी को लेकर आपत्ति जताई, जबकि सरकार ने करीब 900 मीटर दूरी बताई। सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से भोजशाला के पास नमाज के लिए जगह उपलब्ध कराने पर जानकारी मांगी।

पटना में पेपर लीक, शिक्षा में भ्रष्टाचार और निजीकरण के विरोध में आइसा ने राजभवन मार्च निकाला। जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस से झड़प हुई। छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान और मिथलेश तिवारी के इस्तीफे समेत कई मांगें उठाईं।