कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

'संसद मार्च' के दौरान घायल हुई 21 वर्षीय छात्रा साक्षी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। आरएमएल अस्पताल ने बताया कि साक्षी को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और वह खुद सांस ले रही है। छात्रा की मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की एमआरआई रिपोर्ट सामान्य आई है, इलाज जारी है।

अखिलेश यादव ने संसद में NEET विवाद और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा राजनीति का नहीं, युवाओं और छात्रों का है। 20 जुलाई के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने पीएम आवास के बाहर धरना दिया था।

मुजफ्फरनगर में सपा-कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसे एहतियाती कदम बताया।

मुजफ्फरनगर में सपा-कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसे एहतियाती कदम बताया।

अनंतनाग के लाल चौक में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर फायरिंग की। हमले में घायल हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन की इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ के फाल्कन दस्ते ने ली है।

मुजफ्फरनगर के महावीर चौक पर सपा-कांग्रेस धरने के दौरान विरोध करने पहुंचे युवक की पिटाई का वीडियो वायरल। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट के बाद युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार युवक ने धरना स्थल पर अपशब्द कहे थे, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

CJP प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद किए गए। जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्री प्रवेश बंद रहेगा। DMRC ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपडेट जांचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में जंगली हाथियों के झुंड ने कई गांवों में मचाया उत्पात। हाथी के हमले में चार बच्चों के पिता चंद्रमोहन सिंकू की मौत, तीन घर भी क्षतिग्रस्त हुए। वन विभाग ने मृतक के परिवार को 1 लाख रुपये की अग्रिम मुआवजा राशि दी।

सुप्रीम कोर्ट ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई वाली याचिका की तत्काल सुनवाई से इनकार किया। याचिका में पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया था। CJI सूर्यकांत ने वकील से कहा- “हमारा समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें।”

पठानकोट-जालंधर हाईवे पर अनियंत्रित प्राइवेट बस ने चार लोगों को टक्कर मारी, सभी गंभीर घायल। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस को घेरकर आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार पर सख्त टिप्पणी की और राम मंदिर दान चोरी मामले का जिक्र किया। कोर्ट ने भ्रष्ट अफसरों पर भी कार्रवाई की जरूरत बताई। आरोपी के घर ध्वस्तीकरण को लेकर हाई कोर्ट के दोनों जजों में मतभेद सामने आया।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने, कई हाईवे और संपर्क मार्ग प्रभावित हुए। राजौरी-पुंछ में प्रभावित 435 मार्गों में से 356 बहाल, तीन दिन में बारिश और भूस्खलन से 25 लोगों की मौत। अमरनाथ, वैष्णो देवी और शिवखोड़ी यात्राएं लगातार तीसरे दिन स्थगित रहीं, प्रशासन राहत कार्यों में जुटा।

यूपी में कई जिलों में बारिश से राहत, मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 190 मिमी वर्षा दर्ज। मौसम विभाग ने बुधवार को 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। 26 जुलाई से प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने और बारिश बढ़ने की संभावना जताई गई।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में नए महासचिव और अन्य रिक्त पदों पर निर्णय की संभावना। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक, वित्तीय और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर मंथन होगा। मंदिर में चढ़ावे की गणना, सुरक्षा व्यवस्था और एसआईटी जांच की समीक्षा भी बैठक के एजेंडे में शामिल।

24 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया। मेदांता पहुंचकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध समाप्त करने की अपील की।