मुजफ्फरनगर: SD डिग्री कॉलेज के बाहर कई वाहनों से टकराई कार, कई लोगों के घायल होने की सूचना

HIGHLIGHTS
- कार डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई थी।
- रेहड़ा, ई-रिक्शा, रोडवेज बस और बाइक कार की चपेट में आए।
मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के बाहर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ा, ई-रिक्शा, रोडवेज बस और बाइक कार की चपेट में आ गए। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। नाराज लोगों ने सड़क पर रेहड़ा खड़ा कर जाम लगा दिया।
डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार डिवाइडर पार करके सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई। इस दौरान रास्ते में आने वाले कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की।
चालक को पकड़कर पीटा
हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। यह भी दावा किया जा रहा है कि कार चलाने वाला युवक पुलिस विभाग में तैनात है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस चालक को डायल-112 की गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।
बंजारे समाज के लोगों ने भोपा रोड पर लगाया जाम
हादसे से नाराज बंजारे समाज के लोगों ने भोपा रोड पर रेहड़ा खड़ा करके जाम लगा दिया। इसके कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.