मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क की खराबी से मचा हड़कंप, इंडिगो और एअर इंडिया के यात्रियों को परेशानी

HIGHLIGHTS
- नेटवर्क की समस्या मंगलवार शाम करीब 7:05 बजे शुरू हुई।
- तकनीकी व्यवधान के कारण डिपार्चर हॉल में यात्रियों को करीब 50 मिनट तक परेशानी हुई।
- एअर इंडिया की लगभग 11 और इंडिगो की 3 उड़ानों की चेक-इन प्रक्रिया प्रभावित हुई।
मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर मंगलवार शाम अचानक नेटवर्क में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण चेक-इन प्रक्रिया प्रभावित हुई और यात्रियों को करीब 50 मिनट तक परेशानी झेलनी पड़ी। यह समस्या शाम करीब 7:05 बजे शुरू हुई, जिससे एयरपोर्ट के डिपार्चर हॉल में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नेटवर्क में गड़बड़ी के चलते इंडिगो और एअर इंडिया की उड़ानों के यात्रियों को परेशानी हुई। प्रस्थान हॉल में अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। चेक-इन की रफ्तार धीमी पड़ गई, बोर्डिंग गेट में बदलाव करने पड़े और विमान के चालक दल की गतिविधियों में भी देरी हुई।
हालांकि, एयरपोर्ट संचालक के अनुसार, इस तकनीकी समस्या का उड़ानों के समग्र संचालन पर कोई व्यापक असर नहीं पड़ा।
नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण एअर इंडिया की करीब 11 और इंडिगो की 3 उड़ानों की चेक-इन प्रक्रिया प्रभावित हुई। चेक-इन का काम धीमा जरूर हुआ, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं हुआ।
मैनुअल तरीके से जारी रखा गया काम
जरूरी कामकाज जारी रखने और यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए एयरपोर्ट की टीमों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत मैनुअल तरीके से काम शुरू कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्डिंग के दौरान यात्रियों के टिकट स्कैन करने वाले उपकरणों की रफ्तार भी धीमी हो गई थी। इसके कारण यात्रियों को उड़ानों से जुड़ी जानकारी हासिल करने और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नेटवर्क की समस्या सामने आने के बाद एयरपोर्ट की टीमें कामकाज सामान्य बनाए रखने और तकनीकी खराबी को दूर करने में जुट गईं।
चेक-इन प्रक्रिया पूरी तरह बंद नहीं हुई
मुंबई एयरपोर्ट पर चेक-इन प्रक्रिया पूरी तरह से ठप नहीं हुई थी, लेकिन उसकी रफ्तार जरूर प्रभावित रही। बोर्डिंग गेट में बदलाव और स्कैनर के धीमे काम करने के कारण यात्रियों के बीच भ्रम की स्थिति बनी।
एयरपोर्ट कर्मचारियों ने हालात संभालने और जरूरी सेवाएं जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.