कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।



टिकट और पद दिलाने के नाम पर हुए कथित ठगी मामले को कांग्रेस पार्टी अब गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराने की तैयारी में है। इस मामले में राहुल गांधी के निजी सचिव कनिष्क के नाम का इस्तेमाल कर पार्टी नेताओं से संपर्क और पैसे की वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से फोन पर बातचीत कर खुद को प्रभावशाली पदों से जुड़ा बताया और टिकट व पद दिलाने का झांसा देकर रकम वसूली की कोशिश की। इन…

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली को लेकर नई दरों की घोषणा कर दी है। मेरठ से प्रयागराज तक और बदायूं से मेरठ तक विभिन्न एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर लागू होने वाली टोल दरों की सूची सभी टोल प्लाजा पर सार्वजनिक कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, 14 या 15 मई की मध्यरात्रि से गंगा एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर टोल संग्रह शुरू हो जाएगा। फिलहाल इस एक्सप्रेसवे से रोजाना करीब 7000 से 8000 वाहन गुजर रहे हैं। करीब 594 किलोमीटर लंबा…

मेरठ में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना इंचौली पुलिस और स्वाट टीम ने खरदौनी के जंगल में चल रही एक अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार देर रात की गई इस छापेमारी में पुलिस ने गिरोह के सरगना इमरान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से तमंचों का निर्माण व सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार मुख्य आरोपी इमरान बेहद शातिर अपराधी बताया जा रहा है, जो वर्ष 2000 में भी अवैध हथियार फैक्टरी चलाने…

लखीमपुर खीरी में एक कक्षा एक की छात्रा की भावुक अपील ने प्रशासन को हरकत में ला दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में छात्रा मानवी सिंह ने अपने गांव की खराब सड़क को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और खुद मौके पर पहुंच गए। डीएम ने पैदल चलकर किया निरीक्षण मंगलवार को जिलाधिकारी सलेमपुर ग्राम पंचायत पहुंचे और खराब सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने खड़ंजा मार्ग पर पैदल चलकर स्थिति का जायजा लिया और छात्रा मानवी के…