कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।



उरई जिले में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब धर्मांतरण की आशंका को लेकर एक बस को रोक लिया गया। जानकारी के मुताबिक, कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव से कुछ लोगों को लखनऊ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता और स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और बस को रोककर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार महिलाओं सहित कुल 22 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कथित तौर पर एक नेटवर्क के जरिए…


मुजफ्फरनगर। जिले में ईद-उल-जुहा की नमाज पूरे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। सभी ईदगाहों और नमाज स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। नमाज के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न ईदगाहों पर मौजूद रहे और व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे। सुरक्षा व्…

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को श्रीगंगानगर देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जबकि रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। चूरू, बीकानेर, पिलानी और भीलवाड़ा जैसे जिलों में भी तापमान 45 डिग्री के पार रहा। वहीं कोटा, फलोदी और हनुमानगढ़ में रात…

देहरादून। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आज पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। त्याग और कुर्बानी के इस पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। बुधवार को बाजारों में दिनभर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा, जहां लोग बकरों की खरीद से लेकर कपड़े, सेवइयां और इत्र तक की खरीदारी में जुटे रहे। शहर के पलटन बाजार, धामावाला और चकराता रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में देर रात तक रौनक बनी रही। वहीं, आज सुबह से विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की जा रही है। मुख…
