कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित बेनेट विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में आ गया है। यहां हॉस्टल में रैगिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राओं के बीच मारपीट और गाली-गलौज साफ देखी जा सकती है। करीब 3 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो ने कैंपस माहौल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल फुटेज में कुछ छात्राएं हॉस्टल के कमरे में बातचीत करती नजर आती हैं। इसी दौरान एक छात्रा, दूसरी छात्रा से सॉरी बोलने और हर बार सॉरी के बदले थप्पड़ देने जैसी बात करती दिख…


बेलाताल–कुलपहाड़ मार्ग पर सोमवार शाम करीब सात बजे मिशन स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी अधिक (करीब 90 से 100 किमी प्रति घंटा) थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार आवाज के साथ सभी सवार सड़क पर गिर पड़े। अधिकांश लोग हेलमेट नहीं लगाए हुए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट…

यूपी: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सोमवार को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए इसे सामान्य पोस्टपेड प्रणाली की तरह संचालित करने का निर्णय लिया है। अब पहले से लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर भी पोस्टपेड मोड में काम करेंगे। उपभोक्ता शिकायतों के बाद सरकार का फैसला ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब सभी उपभोक्ताओं को हर महीने 1 से 30 तारीख तक की खपत का बिल एसएमएस या व्हाट…



दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता का असर हवाई यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिला। रविवार रात से सोमवार सुबह तक दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान करीब 15 विमान लखनऊ में उतारे गए। इसी बीच एक वीआईपी फ्लाइट भी मौसम की मार से बच नहीं सकी। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सवार थे, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान लखनऊ में उतर नहीं पाया। पायलट ने लैंडिंग के तीन प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिली। इसके…

