कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले की सुनवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जहां अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए आगे की प्रक्रिया पर निर्देश जारी किए। न्यायमूर्ति ने कहा कि अनुपस्थित पक्षों की पैरवी के लिए एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) की नियुक्ति की जाएगी, ताकि मामले की सुनवाई प्रभावित न हो। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि एमिकस की नियुक्ति पूरी होने के बाद ही सीबीआई की दलीलों को विस्तार से सुना जाएगा।







गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड-2 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई, जो कुछ ही समय में तेजी से फैलते हुए ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। घने धुएं और बढ़ती लपटों के बीच दमकलकर्मियों ने मौके पर फंसे 3 से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्…

बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। सात मई को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी नई टीम को शामिल करेंगे। दिल्ली से मंत्रियों की सूची को मंजूरी मिलने के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मंत्रिमंडल की रूपरेखा भी लगभग साफ हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, करीब 30 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इ…

देहरादून के एक कॉलेज में गायक मासूम शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं के सामने मंच से कथित रूप से अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले में अब राज्य महिला आयोग सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आयोग की ओर से इस मामले में जल्द ही दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा। इसी बीच हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा है कि शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी सहमति संबंधों और रिश्तों से जुड़े कई चिंताजनक मामले सामने आ रहे हैं। महिला आयोग की चेयरपर्सन का बयान हांसी स्थित विश्राम गृह में पत्रकारों से ब…