कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

पार्किंग विवाद के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत। परिजनों ने पहले हुए विवाद में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक शिवा की बेटी के लिए सरकारी नौकरी की मांग उठाई।

तीनों मृतक नानपारा से सिधौली लौट रहे थे। सोमवार देर रात शुरू हुआ कार निकालने का अभियान। मंगलवार सुबह कार से बरामद हुए तीनों के शव।

शपथ ग्रहण समारोह श्रीनगर के लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चार नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से पहले पिछली कैबिनेट के पांच मंत्रियों ने इस्तीफे सौंपे थे।

मृतक के पोते नीरज कुमार ने अनंत सिंह की जमानत के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। राज्य सरकार ने अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज कई गंभीर आपराधिक मामलों का विवरण दिया है। अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

29 अक्टूबर को कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। सोनभद्र, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 26 अक्तूबर को कार्यालय आदेश जारी किया। ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। परीक्षा कार्यक्रम और संचालन संबंधी दिशा-निर्देश परामर्श के बाद तय किए जाएंगे।

निकुंज मेडिसिन हब के संचालक सुधीर यादव ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की। कथित रुपये के लेन-देन का वीडियो 24 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में नामों की बार-बार एंट्री होने का दावा किया। सपा अध्यक्ष ने हर बूथ पर बायोमीट्रिक मशीनें लगाने की मांग की। सरोजनीनगर, आजमगढ़ और पीलीभीत समेत कई क्षेत्रों में मतदाता सूची से जुड़े मामलों का जिक्र किया।

ग्वालियर मदरसा मामला: 26 बच्चों ने बताई आपबीती, मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लोहे की रॉड से पीटने का आरोप, ग्वालियर के मदरसे से 26 बच्चे रेस्क्यू मदरसे में बच्चों से कथित मारपीट, घंटों मुर्गा बनाने समेत कई गंभीर आरोप

क्रूज से सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक यात्रा की जा सकेगी। आने-जाने की पूरी यात्रा में करीब 35 से 45 मिनट लगने का अनुमान है। ट्रायल के दौरान संचालन, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी।

आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को नियुक्ति में बदलाव की जानकारी दी। नए पर्यवेक्षक को तत्काल आवंटित निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचने का निर्देश देने को कहा गया। पहले जारी पत्र की अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

लखनऊ में 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की उम्मीद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ नेताओं के नाम सूची में शामिल।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अलग-अलग इलाकों में किराए के कमरे लेकर उसका शोषण किया। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2021 में आरोपी ने अपनी असली पहचान जुनैद बताई। पीड़िता ने पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों में नाम बदलवाने का भी आरोप लगाया है।

बोधगया समेत मगध क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही आसान होगी। होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और पर्यटन आधारित कारोबार को लाभ मिलने की संभावना है। राज्य सरकार पटना, दरभंगा, गया जी और पूर्णिया एयरपोर्ट के जरिए हवाई संपर्क बढ़ाने पर काम कर रही है।

ऊर्जा विभाग ने बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 108(1) के तहत निर्देश जारी किए हैं। HERC ने 19 अक्टूबर 2026 को इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह में लाइसेंस दिया था। सरकार ने कंपनी की वित्तीय क्षमता और सभी उपभोक्ताओं को सेवा देने की तैयारी से जुड़े सवालों का उल्लेख किया है।