कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने भर्ती प्रक्रिया में छूट शामिल करने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को इस संबंध में आदेश भेजे गए हैं। शिक्षामित्रों को पहले भी दो भर्तियों में भारांक और आयु सीमा में राहत मिल चुकी है।

कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र नहीं दिए जाने का आरोप। राज्य शासन ने 5 मार्च 2008 को दैनिक वेतनभोगियों की नई नियुक्तियों पर रोक लगाई थी। नियमित कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं मिलने की बात सामने आई।

दिल्ली में सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया जाएगा। सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम लागू होगा। मेट्रो पार्किंग को छोड़कर अन्य पार्किंग का शुल्क दोगुना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का पक्ष रखा। माफिया की 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त किए जाने की जानकारी दी। प्रयागराज में मुक्त कराई गई जमीन पर 602 आवास बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया।

बच्चों में अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर। सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने की प्रगति की समीक्षा। नए स्कूलों के संचालन के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों की व्यवस्था के निर्देश।

कांग्रेस पार्षदों ने जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाए बिना जमीन देने पर सवाल उठाए। पार्षदों ने निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा की मुस्लिम राजनीति पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव पर आजम खां से देर से मिलने का आरोप लगाया। मुस्लिम मुख्यमंत्री और 150 मुस्लिम उम्मीदवारों की मांग का किया जिक्र।

सचिन थापन को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जेएलएन अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार, वह पिछले 17 से 18 दिनों से भूख हड़ताल पर है।

हरियाणा पुलिस में भर्ती प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना बनाई गई है। पुलिस के आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे के लिए 658 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई है। साइबर अपराधों से निपटने के लिए एच4सी के 204 नए पदों को मंजूरी मिली है।

नई मंडी थाना पुलिस ने मंगलवार रात मुनीम कॉलोनी में छापेमारी की। पटाखे प्रदीप गोयल के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखे मिले। बरामद पटाखे अलग-अलग ब्रांड के थे।

कांग्रेस ने पीलीभीत सदर की मतदाता सूची में डाटा संबंधी गड़बड़ियों का आरोप लगाया। सुप्रिया श्रीनेत ने एक ही EPIC नंबर पर नाम और पिता का नाम बदलने के मामले उठाए। कांग्रेस के मुताबिक, 804 मतदाताओं के नाम गायब हैं और 2,600 अतिरिक्त नाम दर्ज किए गए हैं।

फील्ड ड्यूटी वाले सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर को अब मोटरसाइकिल भत्ते के रूप में 1,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। पीपीएस अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता बढ़ाकर 15,000 रुपये किया गया। कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता अब 2,500 रुपये प्रतिमाह होगा।

दोनों नेताओं को बुधवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की है। इससे पहले सोमवार को दोनों की हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी।

मृतक सोनू सविता की उम्र 28 वर्ष थी और वह गंगाघाट क्षेत्र के भातूफार्म में रहता था। नेहा पिछले आठ साल से सोनू के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। दूसरे युवक से नजदीकी बढ़ने के बाद सोनू और नेहा के बीच अक्सर विवाद होता था।

पटना के मैनपुरा में करीब 18 कट्ठा 10 धूर जमीन से जुड़ा है मामला। राज्य सरकार ने 1975-76 में नाला निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित की थी। मूल भू-स्वामिनी इंद्राणी देवी और उनकी उत्तराधिकारी मीरा कुमार को मुआवजा नहीं मिला था।