कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु, जिसे भागलपुर की जीवनरेखा माना जाता है, बेली ब्रिज के सहारे किसी तरह वाहनों के आवागमन के लिए चालू रखा गया है। हालांकि यातायात की गति काफी धीमी है, लेकिन इसके बावजूद लोगों की आवाजाही जारी है। इसी बीच पुल से भारी वाहन गुजरने का एक वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, क्योंकि यह सेतु केवल एक पुल न…

बेगूसराय (बिहार)। एनएच-31 पर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों सहित चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सभी अधिकारी पटना से एक दिवसीय प्रशिक्षण पूरा कर सरकारी वाहन से मधेपुरा लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अधिकारी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पटना से ल…

जमुई में छात्रा की मौत को लेकर उपजा आक्रोश गुरुवार को खैरा थाना तक पहुंच गया। बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। थाना परिसर में मची अफरा-तफरी अचानक हुई पत्थरबाजी से थाना परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि स्थिति पर नियंत्रण करना मुश्किल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस ने की कार्रवाई भीड़ के लगातार उग्र ब…