कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

चन्नी गुट और राजा वडिंग के बीच मतभेद से पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल। हाल के महीनों में कांग्रेस ने कई राज्यों में संगठन से जुड़े बड़े फैसले लिए हैं। भूपेश बघेल ने पंजाब चुनाव की रणनीति को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया।

कुरड़ी गांव के 18 युवाओं की टीम हरिद्वार से गंगाजल लेकर विशेष कांवड़ यात्रा पर निकली है। मुजफ्फरनगर के छपार कस्बे में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत किया। शिवभक्तों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देना है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में रोडवेज को भुगतान के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि इस सुविधा से लाखों वरिष्ठ महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी। धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी यात्राओं में महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

यूपी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश मजदूरी संहिता-2026 को दी मंजूरी। अब सभी पात्र श्रमिकों को मिलेगा न्यूनतम मजदूरी का अधिकार। किसी भी श्रमिक को तय न्यूनतम वेतन से कम भुगतान नहीं किया जा सकेगा। ओवरटाइम काम के लिए सामान्य मजदूरी की दोगुनी दर से भुगतान करना होगा।

BLO को सत्यापन और बूथों के पुनर्गठन का काम पूरा करने के लिए नई समय सीमा दी गई। नागरिक 24 अगस्त से 23 सितंबर तक वोटर लिस्ट से जुड़े दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। निर्वाचन अधिकारियों को आवेदनों की जांच और निपटारे के लिए 22 अक्टूबर तक का समय मिलेगा।

कन्नौज में सबसे ज्यादा 125 मिमी बारिश दर्ज, कई जिलों में हुई भारी बारिश। बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 5 से 7 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई।

दिगंबर अखाड़े में संतों के साथ बातचीत के दौरान चढ़ावा चोरी प्रकरण पर भी चर्चा हुई। चंपत राय ने संतों को बताया कि वह एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले पर सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखेंगे। चंपत राय ने जगद्गुरु परमहंस आचार्य से मुलाकात के दौरान अयोध्या में रहने को लेकर अपनी बात स्पष्ट की।

यूपी सरकार रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 में संशोधन की तैयारी कर रही है, ताकि संपत्ति लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ाई जा सके। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उप निबंधक स्वामित्व से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर रजिस्ट्री से इनकार कर सकेंगे। जमीन, मकान और फ्लैट की फर्जी बिक्री के मामलों को रोकने के लिए दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया को अनिवार्य बनाया जाएगा।

लालकुंआ पारेषण इकाई से एचआरएम बिजलीघर की 33 केवीए हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। फॉल्ट के कारण जिला जेल समेत कई कॉलोनियों में बिजली संकट रहा। करीब 30 से 35 हजार बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बीते वर्ष बुर्के में कांवड़ लाकर चर्चा में आईं तमन्ना मलिक एक बार फिर हरिद्वार जाने की तैयारी में हैं। संभल प्रशासन ने तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को 20-20 हजार रुपये के मुचलके में पाबंद किया है। प्रशासन ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की है।

हनुमान चौक से शामली रोड तक 170 मीटर के साझा मार्ग पर प्रशासन ने किया समन्वय। चेहल्लुम जुलूस के दौरान कुछ देर के लिए कांवड़ यात्रा रोकी गई, फिर दोबारा शुरू कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर रही कड़ी नजर। दोनों समुदायों के सहयोग और संयम से मुजफ्फरनगर में सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।

अखिलेश यादव ने कहा कि दतिया उपचुनाव में जनता ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा उपचुनाव के जरिए अपना जनसमर्थन परख रही थी। ई-20 पेट्रोल को लेकर अखिलेश ने ऑटोमोबाइल कंपनियों से लोगों को जानकारी देने की मांग की।

छह स्कूल तय सीमा 7.23% से अधिक फीस बढ़ाते पाए गए। एक स्कूल पर अतिरिक्त वार्षिक शुल्क वसूलने का भी आरोप। जिला शुल्क नियामक समिति की जांच के बाद हुई कार्रवाई।

यात्रियों के अनुसार अचानक आए झटकों से कई लोग सीट से उछलकर घायल हो गए। केबिन के सीलिंग पैनल टूटने और सामान हवा में गिरने से मचा था हड़कंप। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी लैंडिंग में देरी को लेकर पायलट की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

बारिश के बाद कई शहरों में जलभराव की स्थिति बनी, यातायात प्रभावित हुआ। कांवड़ मार्गों पर मौसम के असर के बीच श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं जारी रहीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई।