यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

HIGHLIGHTS
- कन्नौज में सबसे ज्यादा 125 मिमी बारिश दर्ज, कई जिलों में हुई भारी बारिश।
- बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
- मौसम विभाग ने 5 से 7 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई।
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई।
राज्य में सबसे अधिक बारिश कन्नौज में रिकॉर्ड की गई, जहां 125 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा बहराइच में 104 मिमी, इटावा में 100 मिमी, अयोध्या में 94.8 मिमी, लखीमपुर खीरी में 81.6 मिमी और कानपुर में 75 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 42 अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 5 से 7 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हमीरपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, महोबा और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.