कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

बिहार सरकार ने एनसीआरटीसी को चार कॉरिडोर विकसित करने का अनुरोध भेजा है। पटना-गया प्रस्तावित कॉरिडोर की लंबाई 108 किलोमीटर होगी। पटना एयरपोर्ट-बेगूसराय मार्ग करीब 130 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के लिए नया निर्देश जारी किया है। आदेश के तहत कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के दौरान असॉल्ट हथियार नहीं चलाए जाएंगे। AK-47, INSAS और SLR का इस्तेमाल अब सीमित परिस्थितियों में ही किया जा सकेगा।

मृतक की पहचान वार्ड 26 निवासी 49 वर्षीय रामनरेश राय के रूप में हुई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की घायल रामनरेश राय को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

कुशल युवा कार्यक्रम के लिए 2026-27 में 430.0833 करोड़ रुपये मंजूर 6,436 प्रशिक्षण केंद्रों पर हर साल करीब 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग मिलेगी सोलर, ड्रोन, नेटवर्किंग और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण

पप्पू यादव ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय को प्रतिनिधित्व दिया था। सांसद ने जान से मारने की धमकियों का हवाला दिया था। केंद्र ने कहा कि सुरक्षा बढ़ाने के अनुरोध पर विचार जारी है।

यारपुर राजपूताना में आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने घोषणा की। युवाओं से कार्यालय में बायोडाटा और सीवी जमा कराने को कहा। देशभर में मौजूद संपर्कों के जरिए नौकरी दिलाने की कोशिश होगी।

स्टेट हाईवे-27 पर हुआ दर्दनाक हादसा छह महिलाओं के समूह को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

पीजी सत्र 2023-25 के 38 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। गोल्ड मेडल पाने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल रहे। 155 पीएचडी डिग्री धारकों समेत कुल 1305 विद्यार्थियों को उपाधि मिली।

पथ निर्माण विभाग और नाबार्ड के बीच शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। जेपी गंगा पथ के विस्तार समेत कई सड़क और एलिवेटेड रोड परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में 'नाबार्ड इन बिहार' बुकलेट का विमोचन किया गया।

आक्रोशित भीड़ ने बस और दो पुलिस वाहनों को आग के हवाले किया। हंगामे के दौरान कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम को भी भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा।

वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल युवक के पैर को कार्टन से बांधकर रेफर करते हुए दिखाया गया है। घायल युवक कृष्ण कुमार को डायल-112 की पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी। डॉक्टरों ने पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर की आशंका जताई थी।

सनदियां-रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुई घटना, हमलावरों ने रास्ते में रोकी थी कार। हमले में डीपीओ राहुल कुमार समेत तीन कर्मियों को लगी चोटें। हॉकी और लाठी-डंडों से वार करने का आरोप, कार भी की गई क्षतिग्रस्त।

शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन को लेकर नई समय-सारिणी जारी की। शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक मध्याह्न भोजन के बाद छात्रों की छुट्टी होगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शनिवार को दोपहर 1 बजे तक पढ़ाई होगी।

वित्तीय लेनदेन और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी मामले में जयधन तांती और प्रिया राजीव रंजन से भी पूछताछ की जानकारी जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी पर निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाने का आरोप

रोहतास के जोगिया गांव में मजदूरी विवाद में 60 वर्षीय चंदेश्वर चौधरी को गोली मारने का आरोप। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर में आग लगा दी। पुलिस ने मौके से दो बंदूक और गोलियां बरामद कीं, इलाके में तनाव बना हुआ है।