कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

बाड़मेर स्थित गिरल लिग्नाइट माइंस में स्थानीय श्रमिकों, ड्राइवरों और ग्रामीणों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन को अब 27 दिन पूरे हो चुके हैं, जबकि श्रमिकों का कहना है कि वे पिछले 45 दिनों से रोजगार सुरक्षा और अधिकारों की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। इस आंदोलन में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी लगातार धरनास्थल पर मौजूद हैं और श्रमिकों का समर्थन कर रहे हैं। भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे वहीं रुककर आंदोलन में शामिल लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं और रात भी…


जयपुर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार को धूलभरी आंधी और रेत का बवंडर देखने को मिला। आधा दर्जन से अधिक जिलों में तेज धूलभरी हवाओं के चलते आसमान पूरी तरह धुंधला हो गया और दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। धूल के गुबार ने सूर्य की रोशनी को पूरी तरह ढक लिया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर स्थिति इतनी खराब रही कि 500 मीटर दूर तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। दो जिलों में जानलेवा हादसे धूलभरी आंधी के कारण हुए हादसों में सीकर…


जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को श्रीगंगानगर देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जबकि रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। चूरू, बीकानेर, पिलानी और भीलवाड़ा जैसे जिलों में भी तापमान 45 डिग्री के पार रहा। वहीं कोटा, फलोदी और हनुमानगढ़ में रात…

राजस्थान दौरे के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट पहुंचे। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। गृह मंत्री ने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रहरी सम्मेलन में दिए अहम निर्देश सांचू पोस्ट पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने पर…

राजस्थान में भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच पानी को लेकर सियासी माहौल भी गरमा गया है। एक तरफ राज्य सरकार ने जल संरक्षण को जन अभियान का रूप देते हुए टोंक के बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने पानी की किल्लत, दूषित आपूर्ति और टैंकर माफिया के आरोपों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। गंगा दशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल पूजन कर प्रदेश में अच्छी वर्षा और जल…