कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य की हर ग्राम पंचायत में एक-एक सचिव की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए अगले तीन वर्षों में 13,116 नए ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायत सचिव) पद सृजित करने पर सहमति बन चुकी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंचायतों में सचिवों की कमी दूर करने के लिए चरणबद्ध तरीके से पदों का सृजन किया जाएगा। पहले चरण में 4,372 पद बनाए जाएंगे…

मुजफ्फरनगर। जौली रोड पर सड़क धंसने की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हाल ही में हुई बारिश के बाद इस मार्ग की हालत और खराब हो गई है, जिससे यह रास्ता अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया है। भंडूर पुलिस चौकी से लगभग दो किलोमीटर पहले सड़क का एक हिस्सा धीरे-धीरे धंस रहा है। पहले जहां केवल गड्ढों की समस्या थी, अब नीचे की मिट्टी बैठने से यहां गहरी धंसान बन चुकी है। बा…

मुजफ्फरनगर। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले मीनाक्षी चौक पर बुधवार को बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। खालापार की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई इस घटना के दौरान राहत की बात यह रही कि कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धंसे हुए हिस्से को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया और सुरक्षा के मद्देनजर उस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद यातायात को वैकल्पिक रास्तों से डायव…



नई दिल्ली। राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति-2026 लागू कर दी है। इस संबंध में राजपत्र अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सरकार का दावा है कि नई नीति के तहत नागरिकों को सब्सिडी, कर छूट और विभिन्न प्रोत्साहनों के माध्यम से लगभग 15,000 करोड़ रुपये तक का लाभ मिलेगा। नई नीति में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए कई नई सुविधाएं और आर्थिक लाभ शामिल किए गए हैं। साथ ही, एक महत्वपूर्ण प्रावधान यह भी है कि इस योजना के तह…

रामगढ़। नेशनल हाईवे (रांची–पटना मार्ग) पर स्थित चुटूपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण मशीनरी से लदा एक ट्रेलर (NL01AD-7009) अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे वाहनों से टकरा गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक यात्री बस, छह कारों और तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। कई लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर हादसे में बाइक और कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि ट्रेलर चालक भी गंभीर अवस्था…