कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।




मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में डीएमके सांसद दयानिधि मारन के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। यह मामला उनके उस बयान से जुड़ा है, जिसे लेकर उत्तर और दक्षिण भारत की महिलाओं की तुलना पर विवाद खड़ा हो गया था। चेन्नई सेंट्रल से चार बार लोकसभा सदस्य रह चुके दयानिधि मारन ने अपने बयान में कहा था कि उत्तर भारत की महिलाएं मुख्य रूप से घरेलू जिम्मेदारियों और बच्चों की देखभाल तक सीमित रहती हैं, जबकि तमिलनाडु की महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर कार्यक्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने यह टिप्पणी भी…

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के पास बदरीनाथ हाईवे पर पेट्रोल पंप के समीप एक ट्राला फंस जाने से यातायात करीब सात घंटे तक ठप रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे मार्ग को फिर से खोल दिया गया। यह घटना शुक्रवार तड़के की है। सुबह लगभग पांच बजे ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ट्राला बड़ी मशीन लेकर गौचर की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही ट्राला सड़क के बीच फंस गया, जिससे हाईवे पर आवागमन…