कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।



दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच ओखला के एनएसआईसी मैदान में प्रस्तावित कार और बाइक फेस्टिवल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को अहम निर्देश दिए हैं। गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट से कहा कि वे इस आयोजन के खिलाफ दायर याचिका पर शीघ्र निर्णय लें, क्योंकि ‘बर्नआउट सिटी’ नाम से यह कार्यक्रम 17 जनवरी को आयोजित होना तय है। अदालत ने इस मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि याचिका में…


ईरान को लेकर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित संभावित टैरिफ नीति ने भारत में चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अमेरिका अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगा सकता है। इस प्रस्ताव पर विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गंभीर आशंका जताई है। बुधवार, 14 जनवरी को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में शशि थरूर ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ नीति लंबे समय से भारतीय निर्यातकों के लिए चुनौती बनी हु…