कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

उत्तराखंड: प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। पहली बार उत्तराखंड में नेचुरोपैथी यानी प्राकृतिक चिकित्सा आधारित अस्पताल स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इन अस्पतालों को रिजॉर्ट मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जहां मरीजों को दवाओं के बिना प्राकृतिक उपचार पद्धतियों से इलाज और ठहरने की सुविधा मिलेगी। आयुष विभाग ने पहले चरण में तीन जिलों में ऐसे अस्पताल खोलने का खाका तैयार किया है। चंपावत जिले के कोली ढेक और पिथौरागढ़ के बलवा कोट में इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है…



सरकार ग्रामीण रोजगार से जुड़े कानून में बड़ा सुधार करने जा रही है। इसके तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), 2005 को समाप्त कर उसकी जगह नया कानून लाया जाएगा, जिसका नाम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAM) बिल, 2025 होगा। यह विधेयक जल्द ही लोकसभा में पेश किया जाएगा। नए बिल का उद्देश्य VB-GRAM बिल का उद्देश्य ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास के लिए एक आधुनिक ढांचा तैयार करना है। प्रस्तावित कानून के तहत प्रत…

