सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, हर जरूरतमंद तक सेवाएं पहुंचाने का दिया भरोसा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। हर फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मिलने के बाद सीएम ने उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
शाहजहांपुर से आए एक किसान ने धान खरीद केंद्रों में लापरवाही की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने शाहजहांपुर के जिला प्रशासन को क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
इस दौरान एक पीएसी के सिपाही ने भी अपनी समस्या रखी, जिस पर सीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। प्रयागराज से आए फरियादियों की शिकायतों का भी जिला प्रशासन और पुलिस को त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया गया।
जनता दर्शन के दौरान सीएम ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य हर जरूरतमंद की सेवा है। पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश सरकार लगातार जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सक्रिय रही है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे, उन्हें चॉकलेट दी और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने आशीर्वाद भी दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.