राष्ट्रपति ने दिलाई राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राज कुमार गोयल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में गोयल ने अपने पद की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करने की प्रतिज्ञा की।
मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में उनका मुख्य काम सूचना के अधिकार (आरटीआई) से जुड़े मामलों का निष्पक्ष और समय पर निपटारा करना होगा। इसके साथ ही उनका यह कर्तव्य होगा कि नागरिकों तक सरकारी जानकारी पारदर्शी तरीके से पहुंचे और सरकारी जवाबदेही सुनिश्चित हो। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि गोयल अपने नए पद को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और सूचना के अधिकार के महत्व को बनाए रखेंगे।
पूर्व आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल के नाम की सिफारिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय पैनल ने की थी। गोयल 1990 बैच के AGMUT कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने 31 अगस्त को कानून और न्याय मंत्रालय के तहत न्याय विभाग में सचिव के पद से सेवा निवृत्त किया। इसके अलावा उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और केंद्र सरकार तथा तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य में विभिन्न अहम पदों पर कार्य किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.