कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।





नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह से ही तकनीकी खराबी के कारण उड़ानों में बड़े पैमाने पर देरी और रद्दीकरण की स्थिति बनी हुई है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई समस्या के चलते अब तक 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हो चुकी हैं। सुबह से ही यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से देश के विभिन्न हिस्सों को जाने वाली उड़ानों में विलंब का असर पूरे देश के विमान संचालन पर दिखाई दे रहा है। कई ऐसी उड़ानें हैं जो दिल्ली से उड़कर अपन…

दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी बलवान खोखर की फरलो याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। खोखर ने 21 दिन की फरलो देने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। दिल्ली सरकार ने उनकी फरलो अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके आदेश को खोखर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। अदालत ने मामले में सरकार से जवाब तलब किया है और अगली सुनवाई की तारीख 17 नवंबर निर्धारित की है।