कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) तीन प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। अब सरकारी कर्मचारियों को उनके मूल वेतन पर और पेंशनधारकों को मूल पेंशन पर 55 की जगह 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। नई दरें 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगी। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2025 तक का एरियर अक्तूबर महीने में नकद दिया जाएगा। अक्तूबर से यह बढ़ा हुआ डीए नियमित वेतन और पेंशन में जोड़ा जाएगा। यह आदेश उन सभी कर्मचारियों और पेंशनधारकों पर…

मंडी की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वह अपने संसदीय दायित्वों के साथ-साथ फिल्मों में काम भी जारी रखेंगी, ताकि अपने निजी खर्च पूरे कर सकें। उन्होंने बताया कि हाल ही में अपनी नई फिल्म सर्कल की डबिंग पूरी की है, जिसमें उनके साथ अभिनेता आर. माधवन नजर आएंगे। यह एक थ्रिलर फिल्म है। इसके अलावा वह एक और फिल्म की तैयारी में हैं, जिसकी शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी। कंगना ने कहा कि अब संसद सत्रों में भाग लेना और क्षेत्रीय दौरे दोनों ज़रूरी हो गए हैं, इसलिए फिल्मों के लिए समय निकालना थ…

ठियोग में एक ज्वेलरी कारोबारी के साथ करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों के एक गिरोह ने नकली चांदी के बदले असली सोने के गहने और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शाली बाजार स्थित एक ज्वेलर की दुकान पर मंगलवार को एक दंपती चांदी का सामान बेचने पहुंचे। उन्होंने खुद को राजस्थान का निवासी बताते हुए कहा कि उनके पास पुश्तैनी चांदी है, जिसे वे बेटी की शादी के लिए बेचना चाहते हैं। भरोसा जीतने के लिए उन्होंने असली जैसी दिखने वाल…

