कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

मथुरा में मौलाना जर्जिस अंसारी के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान पर विवाद बढ़ा, हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी। वायरल वीडियो में मौलाना ने श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताते हुए नमाज पढ़ने का दावा किया, जिसके बाद कार्रवाई की मांग उठी। बताया जा रहा है कि बयान पुराना है, जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच दोबारा सामने आने के बाद चर्चा में आ गया है।

मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हुआ हिंसक, अंबरनाथ जाने वाली ट्रेन के लगेज कंपार्टमेंट में यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। झड़प में तीन यात्री घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए कल्याण के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, बाद में दो घायलों को सायन अस्पताल रेफर किया गया। कल्याण जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस के अनुसार सीट साझा करने को लेकर शुरू हुई बहस हाथापाई में बदल गई थी।

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में निर्माण कार्य के दौरान शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने घटना के कारणों की जांच, सुरक्षा मानकों की समीक्षा और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।

यूपी में मानसून फिर सक्रिय होने वाला है, 17 से 22 जुलाई तक कई जिलों में बारिश के आसार। लखनऊ समेत कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी से बारिश बढ़ने की संभावना जताई, तराई और पश्चिमी क्षेत्रों में भी असर पहुंचेगा।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन भी जारी है, लगातार उपवास के कारण उनका वजन 9 किलो से ज्यादा कम हो गया है। डॉक्टरों ने गिरते ब्लड शुगर स्तर को लेकर चिंता जताई है और उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब सोनम वांगचुक की नियमित स्वास्थ्य जांच सरकारी डॉक्टरों की टीम करेगी।

इसरो में वैज्ञानिकों के लगातार इस्तीफों के बीच अंतरिक्ष विभाग ने त्यागपत्र और वीआरएस नियमों को सख्त कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले एक साल में करीब 100-120 वैज्ञानिकों ने इसरो छोड़ा, जिनमें कई बड़े मिशनों से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि अनुभवी वैज्ञानिकों के जाने से राष्ट्रीय महत्व की अंतरिक्ष परियोजनाओं पर असर पड़ सकता है, इसलिए इस्तीफों की अंतिम मंजूरी अब मुख्यालय स्तर पर होगी।

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कांवड़ियों की कांवड़ पिकअप वाहन से टकराने के बाद विवाद हो गया, गुस्साए कांवड़ियों ने वाहन के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद चालक डर के कारण पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और कांवड़ियों को सुरक्षित रवाना कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार हादसे में किसी को चोट नहीं आई और चालक की तलाश जारी है।

गाजियाबाद के मोदीनगर में बेटे ने कथित तौर पर पिता हरिओम की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। गांव बुदाना में देर रात हुई वारदात के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आईएसआई ने हाफिज सईद, मसूद अजहर समेत कई आतंकियों की सुरक्षा बढ़ाई: रिपोर्ट पाकिस्तान में कई संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात किए जाने का दावा भारत ने यूएपीए के तहत 23 आतंकियों को घोषित किया है, जिनमें 17 पाकिस्तानी शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी गहरी आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव साझा किया। पहली बार पुरी दर्शन और रथयात्रा के अनुभव को बताया जीवन का अविस्मरणीय अध्याय। राष्ट्रपति बनने के बाद नंगे पांव श्रीमंदिर पहुंचकर महाप्रभु के दर्शन करने की स्मृति भी की साझा।

16 जुलाई को गजकेसरी योग और सिद्धि योग बनने से कई राशियों को करियर और धन लाभ के संकेत। मेष, कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए उन्नति और सफलता के विशेष योग। कुछ राशियों को निवेश, खर्च और महत्वपूर्ण फैसलों में सावधानी बरतने की सलाह।

पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज से शुरू, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के भव्य रथ ग्रैंड रोड पर श्रद्धालुओं के बीच निकलेंगे। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं, करीब 14 हजार सुरक्षाकर्मी, केंद्रीय बल, एनएसजी कमांडो और 500 लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक से निगरानी होगी, जबकि समुद्री सुरक्षा के लिए नौसेना, तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस संयुक्त गश्त कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड क्षेत्र में घंटों बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा फूटा, सैकड़ों उपभोक्ता बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। बिजली गुल रहने से गर्मी के साथ पेयजल संकट भी बढ़ा, बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने और निर्बाध आपूर्ति की मांग की।

नोएडा के छिजारसी में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से पांच लोग झुलसे। हादसे में एक स्कूटी में लगी आग, एक घायल की हालत गंभीर। पुलिस ने बिजली विभाग से रिपोर्ट मांगी, जांच के बाद होगी कार्रवाई।

झारखंड के तीन शहरों में बम धमकी वाले ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हुईं। रांची, देवघर और धनबाद में बम निरोधक दस्ते ने की जांच, नहीं मिला कोई विस्फोटक। साइबर टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी, शुरुआती जांच में मेल फर्जी माना जा रहा है।