कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

जमीयत उलमा-ए-हिंद की अधीनस्थ संस्था जस्टिस एंड एंपावरमेंट ऑफ माइनॉरिटीज और साउथ एशियन माइनॉरिटीज लायर एसोसिएशन (SAMLA) की ओर से नई दिल्ली में एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बाबरी मस्जिद मामले के फैसले और पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 को लेकर तैयार की गई एक शोध रिपोर्ट जारी की गई। यह कार्यक्रम कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूजा स्थल अधिनियम, 1991 देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक स्थिरता को बनाए रखने में…


पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उससे उपजे वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। डीएमआरसी 18 मई से हर सोमवार को 24 अतिरिक्त मेट्रो फेरे संचालित करेगा, जिसके लिए छह अतिरिक्त ट्रेनों को सेवा में शामिल किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। डीएमआरसी के अनुसार, मौजूदा हालात में सड़क परिवहन के मुकाबले मेट्रो यात्रा को प्राथमिकता द…


कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर रविवार देर रात रेलवे प्रशासन ने बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस संयुक्त कार्रवाई में रेलवे, पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्टेशन के आसपास फैले अवैध कब्जों और अस्थायी दुकानों को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया। हावड़ा स्टेशन, जो देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक माना जाता है, वहां गंगा घाट से लेकर बस स्टैंड तक लंबे समय से फुटपाथ और सार्वजनिक जमीन पर अवैध दुकानें और ढांचे बने हुए थे। इससे यात्रियों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना प…

कनाडा के कैलगरी शहर में जबरन वसूली से जुड़ा एक ऐसा अपहरण मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। आरोपियों ने एक शख्स का अपहरण सिर्फ उसे निशाना बनाने के लिए नहीं किया, बल्कि उसे एक ‘चारे’ की तरह इस्तेमाल कर उसके दोस्त को घर से बाहर बुलाने की साजिश रची थी। हालांकि, उनकी यह पूरी योजना नाकाम हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। कैलगरी पुलिस के अनुसार यह घटना दक्षिण एशियाई समुदाय से जुड़ी है और इसमें अपराध का तरीका बेहद असामान्य पाया गया है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर…


हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उस समय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, जब एम्सटर्डम से आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ। घटना के बाद पूरे एयरपोर्ट परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट के कस्टमर केयर सिस्टम पर रविवार तड़के एक अज्ञात ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि कुआलालंपुर एयरलाइंस की फ्लाइट, जो एम्सटर्डम से हैदराबाद आ रही थी, उसमें विस्फोटक रखा गया है। मेल में यह भी चेतावनी दी गई…