कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

बॉलीवुड निर्देशक और लेखक अनुराग कश्यप एक मानहानि मामले में कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। सूरत की एक अदालत ने ब्राह्मण समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया है और समन जारी कर उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। यह पूरा मामला मार्च 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर की गई एक पोस्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि उस पोस्ट में समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे विवाद खड़…

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे और सेवानिवृत्त प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी को 10 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। अदालत के फैसले के बाद दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट से बाहर ले जाया गया। सीबीआई का कहना है कि दोनों आरोपी इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क के अहम हिस्से हैं। जांच एजेंसी ने…


ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि शिवपुरी घाट पर पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के अलवर जिले के चचियावास निवासी वेद प्रकाश (24) पुत्र गिरिराज अचानक गहरे पानी में चला गया और त…

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित स्टार हेरिटेज मैरिज होम में 12 मई को वलीमा समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार तड़के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में दो भाइयों और ढाई साल के मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी जुनैद उर्फ काला, उसका भाई सुहैल और उनका साथी हारिस शामिल थे। कार्रवाई के दौरान तीनों के पैरों में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम का हेड कांस्टेबल मोहित…


मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर देशभर में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है और लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला किसी सामान्य प्रशासनिक गलती या छोटी चूक का परिणाम नहीं है, बल्कि उनके अनुसार यह व्यवस्था में गहरी गड़बड़ी का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाय…