कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।



पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव में प्रशासनिक स्तर पर गंभीर अनियमितताएं हुईं और मतगणना के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। टीएमसी ने चुनाव परिणामों की विस्तृत समीक्षा के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित की है, जो हार के कारणों के साथ-साथ कथित गड़बड़ियों की जांच करेगी। ‘मैं इस्तीफा देने नही…

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले की सुनवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जहां अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए आगे की प्रक्रिया पर निर्देश जारी किए। न्यायमूर्ति ने कहा कि अनुपस्थित पक्षों की पैरवी के लिए एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) की नियुक्ति की जाएगी, ताकि मामले की सुनवाई प्रभावित न हो। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि एमिकस की नियुक्ति पूरी होने के बाद ही सीबीआई की दलीलों को विस्तार से सुना जाएगा।



