मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, एक बच्चे समेत तीन की मौत

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर छपार क्षेत्र के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय एक व्यक्ति, एक महिला और लगभग आठ वर्षीय बच्चा बाइक पर सवार होकर रामपुर तिराहे की ओर से छपार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सिसौना मार्ग के पास उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही छपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उनके पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जबकि मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है, जिससे शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों आपस में रिश्तेदार थे या नहीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.