कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

बेलाताल–कुलपहाड़ मार्ग पर सोमवार शाम करीब सात बजे मिशन स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी अधिक (करीब 90 से 100 किमी प्रति घंटा) थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार आवाज के साथ सभी सवार सड़क पर गिर पड़े। अधिकांश लोग हेलमेट नहीं लगाए हुए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट…

यूपी: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सोमवार को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए इसे सामान्य पोस्टपेड प्रणाली की तरह संचालित करने का निर्णय लिया है। अब पहले से लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर भी पोस्टपेड मोड में काम करेंगे। उपभोक्ता शिकायतों के बाद सरकार का फैसला ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब सभी उपभोक्ताओं को हर महीने 1 से 30 तारीख तक की खपत का बिल एसएमएस या व्हाट…

पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। भवानीपुर विधानसभा सीट, जिसे लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजबूत राजनीतिक आधार माना जाता रहा है, वहां इस बार चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। शुरुआती रुझानों के बाद स्थिति लगातार बदलती गई और अंततः ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा। शुभेंदु अधिकारी की बड़ी जीत इस सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 15,114 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरुआती दौर में मुकाबला काफी करीबी नजर आ…



तमिल सिनेमा में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले अभिनेता विजय अब राजनीति के मैदान में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते नजर आ रहे हैं। अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के साथ पहली बार चुनावी रण में उतरे विजय को जनता का जबरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है। राज्य की 234 सीटों में से उनकी पार्टी 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चुनावी रुझानों में सफलता की ओर बढ़ते विजय अपने पिता से आशीर्वाद लेने चेन्नई स्थित उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाहर मौजूद समर्थकों…

दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता का असर हवाई यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिला। रविवार रात से सोमवार सुबह तक दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान करीब 15 विमान लखनऊ में उतारे गए। इसी बीच एक वीआईपी फ्लाइट भी मौसम की मार से बच नहीं सकी। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सवार थे, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान लखनऊ में उतर नहीं पाया। पायलट ने लैंडिंग के तीन प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिली। इसके…