कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।




मुजफ्फरनगर में रविवार को तेज गर्मी और सूखे मौसम ने आगजनी की घटनाओं को बढ़ा दिया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल छह जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं, जिससे दमकल विभाग को पूरे दिन एक स्थान से दूसरे स्थान तक दौड़ लगानी पड़ी। आग गन्ने के खेतों, भूसे के ढेरों, कूड़े-करकट और झाड़ियों में लगी, जो तेज धूप और सूखी परिस्थितियों के कारण तेजी से फैलती चली गई। छपार थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर स्थित बिजोपुरा इलाके में लगातार दूसरे दिन भी आग लगने की घटना दर्ज की गई। शनिवार को जहा…

टिहरी जिले की हेंवलघाटी में चिपको आंदोलन से जुड़ी जानी-मानी पर्यावरण कार्यकर्ता बचनी देवी का निधन हो गया है। लगभग 100 वर्ष की आयु में उन्होंने देहरादून स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। नई टिहरी के नरेंद्रनगर ब्लॉक के अदवाणी गांव की रहने वाली बचनी देवी का जीवन पूरी तरह जंगलों और प्रकृति की रक्षा को समर्पित रहा। खास बात यह रही कि उनके पति प्रधान पद पर रहते हुए और जंगलों के ठेकेदार होने के बावजूद बचनी देवी ने पेड़ों की कटाई का खुलकर विरोध किया और अपने परिव…