कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


देहरादून: गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को होने वाले यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमि…

राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित हरिद्वार रेंज के सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में समाज कल्याण मंत्री खजान दास के बेटे की शादी आयोजित करने की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वन विभाग ने इस आयोजन पर सख्ती दिखाते हुए मंदिर समिति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को यहां विवाह समारोह प्रस्तावित था, जिसके लिए सजावट और आवश्यक सामान मंदिर परिसर में पहुंचा दिया गया था। मंदिर को शादी के आयोजन की तरह सजाया भी गया था। लेकिन जैसे ही राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन को इसकी जानकार…


पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच भवानीपुर क्षेत्र में रविवार को उस समय असामान्य स्थिति देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की जनसभा बेहद करीब आयोजित हुईं। जानकारी के अनुसार, दोनों रैलियों के बीच की दूरी करीब 100 मीटर थी, जिसके चलते वहां शोर-शराबे और ध्वनि व्यवस्था को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से उनके कार्यक्रम की ओर लाउडस्पीकर…

मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट में एक 34 वर्षीय महिला ने याचिका दायर कर अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) जारी करने के निर्देश देने की मांग की है। महिला के पति करुतूरी श्रीनिवास ने जुलाई 2024 में अटल सेतु से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। मामले में तीन संबंधित नगर निगमों ने यह कहते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने से इनकार कर दिया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, जिसके बाद महिला को अदालत का रुख करना पड़ा। यह याचिका जस्टिस आर.वी. घुगे की पीठ के समक्ष वकील अनीता कैस्टेलिनो द…