कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

राजौरी जिले के कोटरंका क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक परिवार की तबीयत बिगड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। जंगल से लाई गई मशरूम की सब्जी खाने के कुछ ही समय बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि परिवार के सात अन्य सदस्यों को गंभीर हालत में राजौरी के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोजन के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात मोहड़ा गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों ने जंगली मशरूम से बनी सब्जी खाई थी। भोजन के थोड़ी देर बाद सभी को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने लगे। स्थिति…

कोटा रेल मंडल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तड़के त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लग गई। यह घटना विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिचा स्टेशनों के बीच हुई, जहां देखते ही देखते आग ने ट्रेन के दो कोच—थर्ड एसी और एसएलआर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोटा स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया और राहत व बचाव टीमों को तत्काल रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन भी कोटा से मौके के लिए भेजी। यात्रियों…

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार फिर सीएनजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में सीएनजी अब 80.09 रुपये प्रति किलो बिकेगी, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत बढ़कर 88.70 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। लगातार दूसरी बार बढ़ी कीमतों ने टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया था। यानी महज दो दिनों के…




बॉलीवुड निर्देशक और लेखक अनुराग कश्यप एक मानहानि मामले में कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। सूरत की एक अदालत ने ब्राह्मण समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया है और समन जारी कर उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। यह पूरा मामला मार्च 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर की गई एक पोस्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि उस पोस्ट में समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे विवाद खड़…

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे और सेवानिवृत्त प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी को 10 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। अदालत के फैसले के बाद दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट से बाहर ले जाया गया। सीबीआई का कहना है कि दोनों आरोपी इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क के अहम हिस्से हैं। जांच एजेंसी ने…


ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि शिवपुरी घाट पर पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के अलवर जिले के चचियावास निवासी वेद प्रकाश (24) पुत्र गिरिराज अचानक गहरे पानी में चला गया और त…