दिल्ली NCR में फिर महंगी हुई CNG, तीन दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

HIGHLIGHTS
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार फिर सीएनजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है।
- सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है।
- नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में सीएनजी अब 80.09 रुपये प्रति किलो बिकेगी, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत बढ़कर 88.70 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
- लगातार दूसरी बार बढ़ी कीमतों ने टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है।
- इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया था।
- यानी महज दो दिनों के…
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार फिर सीएनजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में सीएनजी अब 80.09 रुपये प्रति किलो बिकेगी, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत बढ़कर 88.70 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
लगातार दूसरी बार बढ़ी कीमतों ने टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया था। यानी महज दो दिनों के भीतर कुल 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। रोजाना सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों का कहना है कि किराया और परिवहन खर्च बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। वहीं परिवहन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का मानना है कि यदि यही स्थिति जारी रही तो आने वाले दिनों में किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.