कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल को आगे बढ़ाते हुए उनके अनुबंध को एक बार फिर रिन्यू कर दिया है। अब उनका कार्यकाल जून 2027 तक जारी रहेगा। यह फैसला खास तौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि टीम चयन में स्थिरता बनी रहे। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट से पहले चयन समिति में बदलाव करना टीम के संतुलन के लिए सही नहीं होगा। इसलिए अगरकर को लगातार काम करने का अवसर दिया गया है, जिससे टीम की लंबी अवधि की योजना…

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुष्कर घाटी में लगभग 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 31 यात्री सवार थे, जो पुष्कर से पीसांगन क्षेत्र में एक पारिवारिक कार्यक्रम (मायरा) में शामिल होने जा रहे थे। यह हादसा पुष्कर से करीब तीन किलोमीटर पहले सांझी की छत के पास घाटी क्षेत्र में…


बिजनौर जिले के नांगल थाना क्षेत्र के सौफतपुर गांव निवासी मैजुल को भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मैजुल पिछले पांच साल से दक्षिण अफ्रीका में रह रहा था और सैलून में काम करता था। लुकआउट नोटिस जारी होने के कारण उसे एयरपोर्ट पर ही पकड़कर बिजनौर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। यह मामला उस वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर हथियारों का प्रदर्शन किया गया था और जिसे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीरता से ल…


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद एक और घायल मजदूर की मौत हो गई है। झारखंड के रहने वाले मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से झुलस गए थे, ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। हादसे में घायल हुए कई मजदूर अभी भी अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। रायगढ़ जिले के अलग-अलग अस्पतालों में फिलहाल 9 घायलों का उपचार चल रहा है, जिनमें से तीन की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही…

लखनऊ में रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विस्तार से बात की और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस कानून को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग कर रहे हैं, जबकि भारतीय संविधान धर्म के आधार पर…

इटली के उत्तरी हिस्से में स्थित बर्गामो प्रांत के कोवो इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर दो भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब दोनों व्यक्ति एक वेयरहाउस से बाहर निकल रहे थे। यह वेयरहाउस धार्मिक कार्यक्रमों और वैसाखी के अवसर पर आयोजित सभाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है और गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के नजदीक स्थित है। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। रागिंदर सिंह कोवो में रहते थे,…

नई दिल्ली। बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस खास खुशखबरी का ऐलान दीपिका ने बेहद अनोखे और भावुक अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए किया है।दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के जन्म के लगभग दो साल बाद अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। खास बात यह रही कि इस खुशखबरी को उन्होंने अपनी बेटी के जरिए ही फैंस तक पहुंचाया।बेटी दुआ के जरिए खास ऐलानदीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (AATS) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी हाल ही में द्वारका क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। पहले से मिली थी सूचना AATS टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात लगरपुरिया गैंग के दो सदस्य श्याम…

रामपुर। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में दिनदहाड़े हुई करीब ढाई लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल चार आरोपियों को जीआरपी ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान हुई फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी आरोपियों को रविवार सुबह करीब 5 बजे बिलासपुर क्षेत्र से पकड़ा गया। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रहने वाले हैं। इनमें नानकमत्ता के…