कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रविवार को चुनावी रैली के बीच एक दिलचस्प और अनपेक्षित नज़ारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपनी जनसभा को संबोधित करने के बाद काफिले के साथ लौट रहे थे, तभी उन्होंने अचानक सड़क किनारे एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान पर रुकने का फैसला लिया। इस अचानक रुकने से सुरक्षा कर्मियों और वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। यह दुकान बिहार के गया जिले के विक्रम साहू की है, जो पिछले 12 वर्षों से झाड़ग्राम में अपनी आजीविका चला रहे हैं। विक्रम के लिए यह पल किसी सपने से कम नह…

खाड़ी देशों में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत के प्याज बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मांग में गिरावट, शिपिंग लागत में भारी बढ़ोतरी और घरेलू खपत में सुस्ती के चलते प्याज की कीमतों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि किसानों को अपनी उपज लागत से काफी कम दाम पर बेचनी पड़ रही है। अगर स्थिति लंबे समय तक ऐसी ही बनी रही तो इसका असर खेती के रुझान पर भी पड़ सकता है और किसान प्याज की खेती से दूरी बना सकते हैं। सरकार ने हालात को संभालने के लिए नेफेड और एनसीसीएफ…


तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। कट्टानारपट्टी इलाके में स्थित ‘वनजा पटाखा फैक्ट्री’ में हुए धमाके में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री गोविंदनाल्लूर निवासी मुथु मानिकम के स्वामित्व में संचालित हो रही थी और इसे आरडीओ का वैध लाइसेंस प्राप्त था। फैक्ट्री परिसर में 30 से अधिक कमरे बने हु…

भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और उसे महिलाओं के हितों के खिलाफ बताया। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी। उनका कहना था…

मुजफ्फरनगर स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले को विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने स्थगित कर दिया। यह पूरा मामला उस समय तूल पकड़ गया जब निजी बुक सेलरों ने मेले में केवल एक अधिकृत विक्रेता को स्टॉल लगाने की अनुमति दिए जाने पर आपत्ति जताई। जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में लगाए गए पुस्तक मेले में एक ही नामित बुक सेलर को स्टॉल संचालित करने की अनुमति दी गई थी, जबकि अन्य निजी विक्रेताओं को शामिल नहीं किया गया। इसी बात को लेकर अन्य बुक सेलरों ने असंतोष जताया और मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू…


देश में पहली बार डिजिटल जनगणना की तैयारी के बीच एक तकनीकी चूक ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट शहर को जनगणना के सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर चीन के शहर मेडोग के रूप में प्रदर्शित कर दिया गया। इस गलती के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और मामला देश की संप्रभुता से जोड़कर उठने लगा। यह विवाद तब सामने आया जब रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी मोहोंतो पांगिंग पाओ ने इस त्रुटि को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पासीघाट की लोकेशन गलत दिखाई…
