कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर)। किश्तवाड़ जिले में आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबल लगातार 11वें दिन भी व्यापक अभियान चला रहे हैं। भारी बर्फबारी और कठिन मौसम के बावजूद सिंहपोरा और आसपास के घने जंगलों में घेराबंदी कड़ी रखी गई है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान पुलिस ने दो से तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बुधवार को भी सुरक्षा बलों ने जंगलों और पहाड़ी रास्तों का व्यापक सर्वेक्षण किया। आतंकियों के भागने के सभी संभावित मार्गों पर घेरा कड़ा कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि सिंहपोरा मे…



उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इसके तहत 11 फरवरी को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपना वार्षिक बजट पेश करेगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। आगामी पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस बजट से कई जनकल्याणकारी और राहत आधारित घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार जनता को सीधे लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं पर विशेष जोर दे सक…


