महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अजित दादा का जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ा क्षति है और यह घटना सभी के लिए झकझोरने वाली है।
अनुराग ठाकुर ने कहा, "कल जब मैंने यह खबर सुनी, तो विश्वास ही नहीं हुआ। हम इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।" उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि विमान दुर्घटना की पूरी जांच होनी चाहिए और हादसे के कारणों का पता लगाया जाना आवश्यक है।#WATCH कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, "अजित दादा का जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बहुत बड़ा वैक्यूम है। ऐसी घटना घटी जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। कल जब ये खबर सुनी तो विश्वास ही नहीं हुआ। हम सब परिवार… pic.twitter.com/cllKM9lFEF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026
उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र ने एक बड़े नेता को खोया है और व्यक्तिगत रूप से हमने एक सच्चा मित्र खोया है। ठाकुर ने यह भी कहा कि इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.