मुजफ्फरनगर में 224 परिवारों को मिला अपना आशियाना

मुजफ्फरनगर। शहर में शनिवार का दिन 224 जरूरतमंद परिवारों के लिए यादगार बन गया, जब उन्हें अपने नए आशियाने की चाबियां सौंपी गईं। कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित फ्लैटों का विधिवत वितरण किया। चाबी हाथ में आते ही लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलकने लगी।
भोपा रोड बाईपास स्थित इन आवासों का निर्माण करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका था और पात्र परिवार लंबे समय से आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे थे। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में यह इंतजार खत्म हुआ।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि इन मकानों की आधारशिला रखने से लेकर अब चाबी सौंपने तक की यात्रा उनके लिए भावनात्मक रही है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
लाभार्थी परिवारों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अपना घर होना उनके लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है। कार्यक्रम में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, सचिव कुंवर बहादुर सिंह, भाजपा नेता कुसुमपुरी, बोर्ड सदस्य गजेंद्र सिंह समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.