इंदिरापुरम में देर रात सड़क पर दो युवतियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क पर अचानक हंगामा खड़ा हो गया, जब दो युवतियां आपसी विवाद के चलते आमने-सामने आ गईं। घटना को आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों युवतियां सड़क के बीचों-बीच हाथापाई करने लगीं। अचानक हुई इस घटना से वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह गए।
काफी देर तक चले इस विवाद के बाद कुछ युवतियों और युवकों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। उनके हस्तक्षेप के बाद दोनों को अलग किया गया और स्थिति सामान्य हुई।
इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्थानीय स्तर पर भी कोई औपचारिक सूचना पुलिस को नहीं मिली है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दोनों युवतियां सड़क पर झगड़ते हुए दिखाई दे रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.