थिएटर-ओटीटी के बाद अब टीवी पर ‘धुरंधर’, मेकर्स ने प्रीमियर डेट का किया ऐलान

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने महज आठ दिनों में दुनिया भर में 1088 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसकी रफ्तार अभी भी बनी हुई है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है- ‘धुरंधर’ का पहला भाग अब टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है।
‘धुरंधर’ का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके साथ यह बॉलीवुड की दूसरी और भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। थिएटर में सफलता के बाद इसे 30 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, जहां भी इसे भारी दर्शक मिले और इसने कई व्यूअरशिप रिकॉर्ड बनाए।
अब मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 30 मई को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड चैनल पर होगा। इस घोषणा के साथ एक प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में फिल्म को टीवी पर देखने के लिए दर्शकों को आमंत्रित किया गया है।
पहले भाग में सभी कलाकारों को सराहा गया था, लेकिन अक्षय खन्ना ने अपने किरदार ‘रहमान डकैत’ से खास पहचान बनाई। उनका एक डांस स्टेप भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि, दर्शकों की उम्मीदों के बावजूद अक्षय खन्ना ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद फिल्म का सीक्वल दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.