आगरा एमएलसी चुनाव 2026: अखिलेश ने शशांक यादव को बनाया प्रत्याशी

आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ने एटा जिले के शशांक यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
शशांक यादव का राजनीतिक परिवार लंबे समय से सक्रिय रहा है। उनके पिता अनिल कुमार सिंह यादव पहले निधौली कलां से विधायक रह चुके हैं, जबकि उनके भाई अमित गौरव यादव ने मारहरा विधानसभा से सपा के टिकट पर प्रतिनिधित्व किया है।
पार्टी की मीडिया इकाई से जुड़े पवन प्रजापति ने बताया कि शशांक यादव पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं और संगठन के स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
विधान परिषद का यह चुनाव वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.