अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, फॉर्म-7 पर गड़बड़ी का लगाया आरोप

लखनऊ: रविवार को राजधानी स्थित सपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने एसआईआर के तहत भरे जा रहे फार्म-7 में गड़बड़ी का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से इसे बंद करने की मांग की।
अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि आज हमारे साथ नंदलाल मौजूद हैं। ये वही नंदलाल हैं, जिनके नाम पर भाजपा द्वारा फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर कराए गए थे। सपा प्रमुख ने नंदलाल की बहादुरी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नंदलाल अपने घर में मंदिर का निर्माण कर रहे हैं, और समाजवादी पार्टी उनके इस प्रयास में भी सहयोग करेगी।
सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा की हर “काली करतूत” और बेईमानी सामने आ रही है। उनका कहना था कि इस तरह सिस्टम को कमजोर करना और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाना समानार्थी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.